बायर्न ने मंगलवार को यहां चैम्पियंस लीग के पांचवें दौर के मुकाबले में ओलंपियाकोस एफसी को 4-0 से मार दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बायर्न ने 20 मिनट के भीतर ही 3 गोल से बढ़त बना ली थी। हालांकि, डिफेंडर होल्गर बाडस्टुबर को लाल कार्ड मिला, लेकिन क्लब अपना चौथा गोल दागने में कामयाब रहा।
बायर्न की टीम मुकाबले में पूरे फार्म में नजर आई और ओलंपियाकोस भी अच्छे फार्म में दिखी, लेकिन वह कोई भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाई।
ओलंपियाकोस से चार गोल से बढ़त बनाने के बाद बायर्न के पास पांचवा गोल दागने का अवसर भी था, लेकिन क्लब अवसर का फायदा नहीं उठा पाया।
इस जीत के साथ ही बायर्न ने यूरोपियन चैम्पियंस लीग नॉकआउट दौर में जगह बना ली है।
लीग में बायर्न ग्रुप ‘एफ’ में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है और इसके बाद ओलंपियाकोस (9 अंकों) दूसरे, आर्सेनल (6 अंकों) तीसरे और डिनामो डागरेब (3 अंकों) के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath