बार्सिलोना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बार्सिलेना ने यूरोपियन चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है।
अर्जेटीना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने रोमा पर 6-1 से जीत दर्ज की।
सर्जरी के बाद मेसी को दो महीने तक आराम करने का निर्देश दिया गया और पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को हुए मुकाबले में सुआरेज ने बार्सिलोना को 15वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी, जिसके तीन मिनट बाद मेसी ने वापसी के बाद अपना पहला गोल दागा और फिर कुछ देर बाद दूसरा गोल किया।
मेसी ने कहा, “अपनी पूरी तेजी में वापस आना मुश्किल है। मैंने काफी अच्छी तैयारी की थी और प्रशिक्षण भी लिया था।”
बार्सिलोना ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह लीग सूची में ग्रुप ‘ई’ में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath