फातोरदा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई स्ट्राइकर रीनाल्डो के 80वें मिनट में किए गए गौल की बदौलत एफसी गोवा ने बुधवार को घरेलू मैदान पर हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 46वें मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक लिया।
मध्यांतर तक मैच गोलरहित रहने के बाद नॉर्थईस्ट के लिए विक्टर मेंडी ने 56वें मिनट में मैच का पहला गोल कर नॉर्थईस्ट को बढ़त दिला दी।
नॉर्थईस्ट के पास यह मैच जीतकर दूसरे पायदान पर पहुंचने का मौका था, लेकिन ड्रॉ मैच से मिले एक अंक की बदौलत वे एक स्थान ऊपर चौथे पायदान पर जरूर पहुंच गए।
नॉर्थईस्ट के अब 12 मैचों में पांच जीत से 17 अंक हैं।
दूसरी ओर गोवा दूसरे स्थान पर कायम है। उनके 12 मैचों में पांच जीत से 19 अंक हैं।
मेहमान नॉर्थईस्ट इस मैच में कहीं आक्रामक नजर आए। गेंद पर 48 फीसदी समय तक कब्जा रख पाने के बावजूद नॉर्थईस्ट ने गोवा के गोलपोस्ट पर कुल आठ हमले किए, जबकि गोवा सिर्फ तीन हमले कर सका।
गोवा ने कुल 10 फाउल किए, जबकि नॉर्थईस्ट ने आठ फाउल किए।
dharmpath.com dharmpath