Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 ‘श्वेत क्रांति के जनक’ डा. कुरियन डूडल पर छाए | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » ‘श्वेत क्रांति के जनक’ डा. कुरियन डूडल पर छाए

‘श्वेत क्रांति के जनक’ डा. कुरियन डूडल पर छाए

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। किसी समय दूध की कमी से जूझने वाले भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने वाले ‘श्वेत क्रांति के जनक’ डा. वर्गीज कुरियन को सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को उनकी 94वीं जयंती पर नमन किया।

कुरियन ‘मिल्कमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाने जाते हैं। उन्हें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने का श्रेय जाता है।

गूगल ने कुरियन को 94वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस क्रम में उसने अपने होमपेज डूडल पर कुरियन को उकेरा। डूडल में उनके पास एक भैंस खड़ी है और पास में दूध की तीन डोलची रखी हैं, जिनमें से एक को उन्होंने हाथ में थामे हुआ है।

कुरियन को 1965 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) का संस्थापक-अध्यक्ष नियुक्त किया था।

‘श्वेत क्रांति के जनक’ डा. कुरियन डूडल पर छाए Reviewed by on . नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। किसी समय दूध की कमी से जूझने वाले भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने वाले 'श्वेत क्रांति के जनक' डा. वर्गीज कुरि नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। किसी समय दूध की कमी से जूझने वाले भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने वाले 'श्वेत क्रांति के जनक' डा. वर्गीज कुरि Rating:
scroll to top