भोपाल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल तथा अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, इंदौर का 15.9 डिग्री, ग्वालियर का 12.1 डिग्री और जबलपुर का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.1 डिग्री और जबलपुर का 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath