सुषमा स्वराज माल्टा रवाना

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ‘कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग’ (सीएचओजीएम) में शामिल होने के लिए गुरुवार को माल्टा के लिए रवाना हुईं। सम्मेलन 27-29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने विमान में बैठीं सुषमा की तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “कॉमनवेल्थ के साथ वैश्विक महत्व बढ़ाते हुए, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज माल्टा में सीएचओजीएम सम्मेलन के लिए रवाना हो रही हैं।”

यह दूसरा मौका है, जब माल्टा सीएचओजीएम सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

भूमध्य सागर द्वीप राष्ट्र माल्टा ने 2005 में भी सीएचओजीएम सम्मेलन का आयोजन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493