किसी को भी आमिर को पाकिस्तान जाने के लिए कहने का हक नहीं : ममता

कोलकाता, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर अभिनेता आमिर खान के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह आमिर का हक है कि वह अपनी बात कह सकें, चाहे वह बात “सही हो या गलत।” उन्होंने कहा कि किसी को भी यह हक हासिल नहीं है कि वह आमिर से पाकिस्तान जाने के लिए कहे।

ममता ने कहा, “आमिर ने जो कुछ भी कहा, चाहे वह सही हो या नहीं, वह उनका अपना अधिकार है।”

आमिर ने कहा था कि देश का माहौल ठीक नहीं है। बढ़ती असहिष्णुता की वजह से उनकी पत्नी किरण राव ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। वह अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं।

ममता ने कहा, “उनकी पत्नी ने उनसे कुछ कहा। उन्होंने इस पर बात की। यह उनका लोकतांत्रिक हक था। उनसे देश छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।”

बिना नाम लिए भाजपा और आरएएसएस पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि कुछ लोग ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि देश केवल उन्हीं का है।

मुस्लिम नेता सिद्दीकुल्ला चौधुरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ममता ने कहा, “यह हमारा जन्म स्थान है, कर्मस्थान है। किसी को किसी से यह कहने का हक नहीं है कि पाकिस्तान चले जाओ, देश छोड़ दो। हम सभी भारतीय हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493