पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बहन का निधन

लखनऊ/आगरा, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अलट बिहारी वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित का गुरुवार देर रात आगरा में निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं।

उनकी पुत्रवधू निर्मला दीक्षित के मुताबिक, कमला दीक्षित लम्बे समय से बीमार थीं। उन्होंने देर रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। अलकापुरी निवासी कमला दीक्षित अपनी पुत्रवधू निर्मला दीक्षित के साथ रह रही थीं।

अटल बिहारी वाजपेयी से मात्र दो वर्ष छोटी कमला दीक्षित अपने सात भाई-बहनों में छठे स्थान पर थीं। आगरा में वह वर्ष 1962 से ही रह रही थीं। स्वस्थ रहते हुए वाजपेयी जब भी आगरा आते थे, उनके घर अवश्य जाते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493