इंदिरा, राजीव पर टिप्पणी को लेकर मंत्री ने खेद जताया

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार को अपनी उस टिप्पणी पर खेद प्रकट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की ‘गलत नीतियों’ के कारण इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हुई थी।

संसद में गुरुवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने, कांग्रेस सांसदों द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद खेद प्रकट किया, साथ ही उन्होंने नोटिस भी दिया है।

संसदीय मामलों के मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि मंत्री ने जो भी कहा था, वह सही नहीं था। लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने गहलोत से माफी की मांग की। उस वक्त हालांकि वह सदन में मौजूद नहीं थे।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंत्री को सदन में उपस्थित होने पर जोर दिया। उन्होंने अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से सदन की कार्यवाही अल्पकाल के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया। उनकी मांग का नायडू ने विरोध किया।

कांग्रेस सदस्य जब अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंच गए, तब गहलोत ने सदन में प्रवेश किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वह कांग्रेस के दोनों नेताओं (इंदिरा, राजीव) की इज्जत करते हैं। गहलोत ने कहा, “यदि किसी की भावना को ठेस (मेरी टिप्पणी से) पहुंची है, तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।”

कांग्रेस सदस्य के.सी.वेणुगोपाल ने इस मुद्दे को गुरुवार को उठाया था, जिन्होंने गहलोत की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493