अमरिंदर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। अमरिंदर की नियुक्ति 2017 में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचार अभियान समिति की अध्यक्ष होंगी।

कांग्रेस विधायक साधु सिंह धरमसोत प्रचार अभियान समिति के उपाध्यक्ष होंगे और रवनीत सिंह बिट्ट (सांसद) इसके संयोजक होंगे।

बयान में कहा गया, “पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से प्रताप सिंह बाजवा के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

बयान में कहा गया है, “अन्य नियुक्तियां जल्द की जाएंगी।”

बाजवा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने भी इस्तीफा दे दिया था।

ये दोनों इस्तीफे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद दिनों पहले ही राज्य का दौरा किया था। पार्टी की राज्य इकाई में पहले से गुटबाजी चल रही थी।

अमरिंदर सिंह अमृतसर से सांसद हैं और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493