अपने लिए नया भविष्य गढ़ रहा है ओडिशा : पटनायक

भुवनेश्वर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा भारत ही नहीं दुनिया में सफलता और समृद्धि का प्रकाशस्तंभ बनने के लिए नया भविष्य गढ़ रहा है।

भुवनेश्वर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा भारत ही नहीं दुनिया में सफलता और समृद्धि का प्रकाशस्तंभ बनने के लिए नया भविष्य गढ़ रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने यहां ’20वें इंटरप्राइज ओडिशा’ के उद्घाटन के मौके पर कहा, “इस भविष्य को हकीकत बनाने के लिए ओडिशा पूरी दुनिया से निवेश आकर्षित करने के प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने एक नए ‘इन्वेस्ट ओडिशा’ लोगो को भी जारी किया।

उन्होंने कहा, “यह नया लोगो और पहचान महज दिखने में नया नहीं है। यह उस परिवर्तन को दिखा रहा है जिससे ओडिशा भारत में निवेश की पसंदीदा जगह बनने के लिए गुजर रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमारा औद्योगिक विकास के लिए ‘विजन 2019’ विनिर्माण के क्षेत्र में 60 फीसदी तक बढ़ोतरी करने और इसके जरिए रोजगार में 25 फीसदी वृद्धि करने का है।”

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास के कई कदम उठाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493