पुलिस के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़उर मठीया गांव के पंकज पांडेय की माता गीता देवी का वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। काशी में ही दाह-संस्कार के लिए कमांडर जीप (नं. यूपी 61बी 8385) पर गांव के 10 लोग सवार होकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
जब जीप सैदपुर थाना क्षेत्र के जौहरगंज के पास पहुंची, तब वाराणसी की तरफ आ रहे ट्रक (यूपी 21 एन 9107) से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कृष्णकांत पांडेय, अरुण पांडेय, शिशु पांडेय, नवनीत पांडेय, बालेश्वर यादव व हितेंद्र यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज पांडेय, मनबोध पांडेय, अनुज यादव और गौरव पांडेय को स्थानीय वालग्रीन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath