नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों के लिए ‘दिवाली मिलन’ समारोह के तहत दोपहर के भोजन का आयोजन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इन उत्सवों के सामाजिक-आर्थिक आयामों को देखा जाए, तो इसमें कई दिलचस्प कहानियां हैं।
मोदी ने कहा कि वह ‘दिवाली मिलन’ का आयोजन पहले ही करना चाहते थे, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण ऐसा नहीं कर पाए।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि ‘दिवाली मिलन’ के आयोजन में देरी हुई, लेकिन वह खुश हैं कि परंपरा कायम रखी गई।
मोदी ने 2014 में भी मीडिया से बातचीत के लिए ऐसे ही एक समारोह का आयोजन किया था।
dharmpath.com dharmpath