राफेल सौदा इस साल के अंत तक होने की उम्मीद : वायुसेना प्रमुख

हासीमारा (पश्चिम बंगाल), 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने शनिवार को उम्मीद जताई कि राफेल लड़ाकू विमान के लिए भारत तथा फ्रांस के बीच इस साल के अंत तक सौदा हो जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए लंबित सौदा कब तक पूरा होने की उम्मीद है, राहा ने आईएएनएस से कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक हो जाएगा। हम इसके जल्द होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

भारत-भूटान सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर हासीमारा पूर्वी क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण वायु सेना अड्डा है। यहां मिग 27 के दो बेड़े तैनात हैं, जिनकी जगह अगले कुछ वर्षो में नए लड़ाकू विमान तैनात किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, यहां कम से कम एक राफेल बेड़ा तैनात किया जा सकता है।

इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में राहा ने कहा था कि राफेल, मिग की जगह लेने वाले लड़ाकू विमानों में से एक है।

उन्होंने कहा, “मिग 27 को अगले दो-तीन वर्षो में बेड़े से हटा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को किस तरह से अंजाम देना है, इसके लिए हमारे पास रोडमैप है।”

उन्होंने कहा, “इस क्रम में राफेल हमारी योजना में है। साथ ही एसयू30 एमकेआई, जिसका निर्माण भारत में हो रहा है और एसीए भी हमारी सूची में है।”

उल्लेखनीय है कि इस वक्त भारतीय वायु सेना के पास 33 लड़ाकू बेड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493