झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 74 प्रतिशत मतदान

रांची, 28 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को रिकॉर्ड 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

रांची, 28 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को रिकॉर्ड 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य के 23 जिलों के 74 विकासखंडों में मतदान हुआ और 74.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

प्रथम चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था और 72 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में कुल 48.18 लाख मतदाता मतदान के पात्र थे।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न् तीन बजे समाप्त हो गया। जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्यों सहित कुल 18,383 पदों के लिए मतदान हुआ। इन सभी पदों के लिए 40,353 उम्मीदवार मैदान में थे।

ग्राम पंचायत सदस्य के 15,419 पदों, मुखिया के 1,269, पंचायत समिति सदस्य के 1,536 और जिला परिषद सदस्य के 159 पदों के लिए चुनाव हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के चुस्त बंदोबस्त किए गए थे।

राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 54,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493