मोदी ने लोगों से अंगदान की अपील की

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बतौर एक नागरिक सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “अंगदान बहुमूल्य जिंदगियों को बचा सकता है। मैं लोगों से अंगदान करने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने कहा, “इससे बड़ा योगदान और क्या हो सकता है?”

मोदी ने 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर कहा था कि गणमान्य लोगों सहित कई लोगों ने बड़ी संख्या में अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

उन्होंने कहा, “जब एक अंग दूसरे शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है, तो न उस अंग को बल्कि एक शरीर को भी नया जीवन मिलता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493