‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ योजना कर सकती है एकजुट : मोदी

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विचार को एक योजना का रूप देने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि ‘यह योजना इस देश में सबको एकजुट करने वाली ताकत बन सकती है।’ उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

मोदी ने रेडियो पर अपने 14वें मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के बारे में बात की थी। मैं एक भारत, श्रेष्ठ भारत को एक योजना की शक्ल देना चाहता हूं। मेरी सरकार इस पर काम कर रही है और लोगों से सुझाव मांगे हैं। कार्यक्रम की संरचना क्या होगी? लोगों की भागीदार कैसे बढ़ेगी? मैंने इन सब सवालों पर सुझाव मांगे हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि बहुत सारे सुझाव मिल रहे हैं। मैं और अधिक सुझावों की उम्मीद करूंगा। मैं इसे एक बहुत खास योजना बनाना चाहता हूं। मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने रचनात्मक मस्तिष्क का उपयोग करें व और सुझाव भेजें। मुझे बताया गया है कि सुझाव देने वालों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार भी दिए जाएंगे..मैं उम्मीद करता हूं कि आपके सुझाव इस योजना को सफल बनाने में मदद करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नई पहल को रेखांकित किया था, जिसके तहत भारत में प्रत्येक वर्ष एक राज्य दूसरे राज्य को उसकी संस्कृति एवं भाषा को बढ़ावा देने के लिए चुनेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493