बेंगलुरू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। सेना की तीनों शाखाओं के प्रशिक्षण कमान के कमान अधिकारियों का दो-दिवसीय सम्मेलन यहां सोमवार से शुरू होगा।
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “भारतीय वायुसेना के बेंगलुरू स्थिति मुख्यालय प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एस.आर.के. नैयर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान दक्षिण नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और सैन्य प्रशिक्षण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।”
तीनों सेनाओं के प्रशिक्षण कमान का सालाना सम्मेलन बारी-बारी से हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित आर्मी प्रशिक्षण कमान, केरल के कोच्चि स्थित दक्षिण नौसैनिक कमान और बेंगलुरू के आईएएफ प्रशिक्षण परिसर में होता है।
सम्मेलन में गत वर्ष उठे मुद्दों, उनकी प्रभाविता और नए प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
बयान में कहा गया है, “यह सम्मेलन तीनों सेनाओं के प्रशिक्षण कमान के अधिकारियों की पेशेवर मुद्दों, प्रशिक्षण प्रणाली और अन्य गतिविधियों पर चर्चा का एक मंच है।”
यह सम्मेलन नवंबर 1997 से हो रहा है। इसका मकसद तीनों सेनाओं में प्रशिक्षण सहयोग के क्षेत्रों और साझा उपयोग के परिसरों की पहचान करना है।
dharmpath.com dharmpath