जम्मू, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मल्हार (बिल्लावर) क्षेत्र में सोमवार सुबह सीआरपीएफ पिकेट में हुई गोलीबारी की घटना में एक जवान घायल हो गया।”
पुलिस के अनुसार, घायल सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।”
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आतंकवादी हमला था या दुर्घटना।
dharmpath.com dharmpath