बिहार के तापमान में गिरावट

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से ही धूप निकली है, हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास फेरबदल नहीं होने, जबकि तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री और पूर्णिया का 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, पूर्णिया का 29.4 डिग्री और भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493