आईपीएस अधिकारी किनी को बीपीआरडी का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी ए.आर.के. किनी को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार सौंपा गया है। वह एक दिसंबर से यह अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को एन.आर.वासन की सेवानिवृत्ति के बाद किनी को अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

किनी 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मौजूदा समय में बीपीआरडी के विशेष महानिदेशक के पद पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493