असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए : नायडू

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देशभर में असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए।

नायडू ने राज्यसभा में कहा, “असहिष्णुता की घटनाओं से निपटा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि परस्पर आदर सहिष्णुता को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि यह वक्त सभी लोगों के सोचने का है कि संविधान के जनक की उम्मीदों पर हम कितने खरे उतरे हैं।

उन्होंने कहा, “यह सभी की जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्रीय असंतुलन, धर्म, जाति व पंथ तथा संसद में महिला आरक्षण से संबंधित जनता के मुद्दों का समाधान करें।”

भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर एक चर्चा में भाग लेने के दौरान नायडू ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देश के विकास के लिए उनके दृष्टिकोण का पालन करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493