चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुरिया फिल्मकार त्रिविक्रम के साथ तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
इस फिल्म की घोषणा कुछ महीने पहले हुई थी।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुरिया की फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग पूरी होने के बाद ही त्रिविक्रम के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। यह पहली द्विभाषी फिल्म होगी।”
इस फिल्म के लिए संगीत देवी श्री प्रसाद रच रहे हैं।
सुरिया अभी अपनी तमिल फिल्म ’24’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath