उप्र : पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

बहरियाबाद थाना क्षेत्र नादेपुर निवासी लल्लू यादव की पत्नी कुसुम यादव (26) का शव सुबह घर से बाहर लगे पेड़ पर लटकता मिला। इसी बीच किसी ने पुलिस व मृतका के मायके बहलोलपुर को खबर दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता बेचन यादव ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि कुसुम की विदाई के लिए रविवार को ही पंचायत हुई थी। इसके बावजूद ससुराल वाले प्रताड़ित करने से बाज नहीं आए। भोर में उसकी हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप दे रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई सुरेंद्र यादव ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493