अहमदाबाद, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को गुजरात तट के पास भारतीय जल क्षेत्र में लावारिश पड़ी मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर ली।
कच्छ जिले के भुज मुख्यालय में तैनात बीएसएफ के जवानों ने हरामी नाला में नौकाएं जब्त की।
एक सूत्र ने कहा, “दोनों नौकाएं लगभग 30 गुणा 50 फुट की हैं। संभवत: नौका मालिकों ने बीएसएफ के गस्ती दल को देखकर अपनी नौकाएं छोड़ भाग गए।”
dharmpath.com dharmpath