विकलांगों को दिए गए सहायक उपकरण

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने केरल के विकलांगों के लिए तीन दिवसीय सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन किया। इसमें विकलांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, तख्ता, सीपी चेयर, छड़ी, स्मार्ट केन, डेजी प्लेयर, सीडी प्लेयर, ब्रेल किट, क्रिकेट बाल, सुनने में सहायक अध्यापन सीखने वाली सामग्री और कई अन्य कृत्रिम अंगों के उपकरण वितरित किए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बयान के अनुसार समूचे केरल में इस साल 10 से 20 अगस्त के बीच थामारासेरी, कोईलंडी, वडाकारा एवं कोझिकोड में विभिन्न स्थानों में आयोजित मूल्यांकन शिविर के दौरान करीब 4000 विकलांगों की पहचान की गई थी। इन्हें सहायक उपकरण देने का काम शुरू किया गया है।

केंद्र सरकार की संस्था राष्ट्रीय बहु विकलांग व्यक्ति सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीएमडी) ने केरल सरकार, कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) और कोझिकोड स्थित विकलांग व्यक्तियों के समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493