उप्र : भाई ने की बड़े भाई की हत्या

सोमवार को जमीन विवाद में मारी गई गोली का मामला सहावर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर का है। बताया गया है कि नेपाल सिंह और यशपाल, रजनेश तीनों सगे भाई हैं, जिनमें बीते कई दिनों से खेत बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

सोमवार को इसी विवाद को लेकर छोटे भाई यशपाल और नेपाल के बेटे राजेश में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। बीच बचाव को आए नेपाल में यशपाल ने नाजायज तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं इस गोली बारी और मारपीट घटना में नेपाल की पुत्रवधू राजेश कुमारी और उसका बेटा कालीचरण भी घायल हुआ है। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई।

पुलिस ने नेपाल समेत तीनों घायलों को उपचार के लिए जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अधेड़ नेपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने नेपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की औपचारिकताएं पूर्ण करनी शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493