हंगामे से खिन्न मोदी सदन से बाहर चले गए

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री वी. के. सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे से खिन्न होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सदन से बाहर चले गए।

सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर लोकसभा में करीब 40 मिनट तक हंगामा होता रहा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कई बार सांसादों से शांत रहने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई, जिसके बाद परेशान मोदी सदन से बाहर निकल गए।

विपक्षी सांसद दलितों के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ के लिए सिंह को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

मुद्दे पर हंगामा प्रश्काल के दौरान ही शुरू हुआ। विपक्षी सांसद मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंच गए।

महाजन ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की और संसदीय कामकाज जारी रखने का आदेश दिया।

इस दौरान मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अलपसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला सदन में आगे की पंक्तियों में बैठे हुए थे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने यह कहते हुए विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की कि मंत्री पहले ही इस पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं और इसलिए इस मामले को तूल देने का कोई अर्थ नहीं है।

प्रश्नकाल हंगामे के बीच ही हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का बार-बार अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सांसद शांत होने के बदले सदन से बहिर्गमन कर गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493