मिजोरम : आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित

अगरतला, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिजोरम सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले पांच आतंकवादियों को पकड़ने में मदद करने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि सभी पांच आरोपी हमार पीपुल्स कन्वेंशन डेमोक्रेसी (एचपीसी-डी) या एचपीसी-डी से संबद्ध हैं। इसमें से तीन थंगलामवेल, रिनसैंग और लालरोहूल मणिपुर से हैं, जबकि लालछाविमाविया और जेकौव मिजोरम से हैं।

गृहमंत्री आर. ललजिरलियाना ने कहा कि एचपीसी-डी के साथ तबतक शांति वार्ता नहीं की जा सकती, जब तक वे हिंसा नहीं छोड़ देते।

मिजोरम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां शांति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 2000-01 में 182.45 करोड़ रुपये का ‘शांति बोनस’ दिया है।

वहीं 28 मार्च को यह रिकॉर्ड टूट गया, जब एचपीसी-डी ने मिजोरम में एक पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

त्रिपुरा नेशनल लिबरेशन फ्रंट कभी-कभी फिरौती पाने के लिए मिजोरम से इंजीनियरों, अधिकारियों और व्यापारियों का अपहरण करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493