उप्र : किसानों के खातों से सीधे ट्रांसफर होगा रबी अनुदान

प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने बताया कि अनुदान का लाभ पाने के लिए प्रदेश में अब तक लगभग 35 लाख किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं उन्होंने बताया कि रबी अनुदान के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ाकर 15 दिसम्बर कर दिया गया है तथा अनुदानित बीजों की बिक्री तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि किसान तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं के बीज खरीद सकते हैं तथा जो किसान पूरा भुगतान एक साथ करने की स्थिति में न हों तो वे 1600 रुपये नकद देकर तथा 1400 रुपये प्रति क्विंटल का एक माह का पोस्ट डेटेड चेक देकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अनुदान की धनराशि 1400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493