नई दिल्ली/चेन्नई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में जारी बारिश, बाढ़ के बाद स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है, क्योंकि जलजमाव के कारण चेन्नई हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, “हम चेन्नई में स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। चेन्नई हवाईअड्डे पर हमारे सभी संचालन अगले निर्देश तक निलंबित हैं, क्योंकि हवाईअड्डे पर पानी भर गया है।”
बयान में कहा गया है, “पूरा शहर हवाईअड्डे से कट गया है और स्पाइसजेट के अधिकारी भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के साथ मिलकर यात्रियों को उपलब्ध संसाधनों के जरिए हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।”
स्पाइसजेट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने एक बयान में कहा, “रद्द उड़ानों के लिए रिफंड की भी पेशकश की गई है और जहां के लिए भी कोई विकल्प उपलब्ध है, उसकी भी पेशकश की गई है।”
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चेन्नई हवाईअड्डा गुरुवार सुबह तक के लिए बंद है और रनवे पर पानी भर जाने के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके कारण सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।
तमिलनाडु में पिछले 100 सालों की सबसे भयानक बारिश ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और कुड्डालोर जैसे उत्तरी जिलों को जलमग्न कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath