पटना, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, गया का 15.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 28.8 डिग्री तथा गया का 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath