दिल्ली की सड़कों पर एलईडी लाइट जल्द : मंत्री

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की सड़कें जल्द ही एलईडी लाइट से रोशन होंगी। यह बात गुरुवार को बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कही।

यहां प्रगति मैदान में 13वें एलईडी एक्सपो के उद्घाटन सत्र में जैन ने कहा, “लोक निर्माण विभाग जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू कर देगा। पहले से लगे हुए लाइटों को भी हटाकर उसकी जगह एलईडी लाइट लगाया जाएगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है।”

एलईडी एक्सपो पांच दिसंबर तक चलेगा।

एक्सपो में करीब 260 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें चीन की 70 से अधिक और भारत की 100 से अधिक कंपनियां हैं।

एक्सपो में भाग लेने वाली अन्य कंपनियों में शामिल हैं फिनलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, ताईवान और यूएई की कंपनियां।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493