एचडब्ल्यूएल फाइनल : ब्रिटेन को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

रायपुर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम एचडब्ल्यूएल फाइनल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।

लीग चरण के तीनों मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को जबरदस्त वापसी की। और मैच समाप्त होने से आठ मिनट पहले तक 2-0 की बेहतरीन बढ़त बनाए रखी।

भारतीय टीम की जीत में स्टार गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने कई शानदार बचाव किए।

भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर वी. आर. रघुनाथ ने मैच के 13वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी, जिसे भारतीय टीम मध्यांतर तक कायम रखने में सफल रहा।

मैच के तीसरे क्वार्टर में 39वें मिनट में तलविंदर सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

ब्रिटेन की ओर से मैच के 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर सिमोन मैंटेल अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493