मोदी बुधवार को बाढ़ से जूझ रहे चेन्नई शहर के हवाई दौरे पर थे।
प्रेस सूचना ब्यूरो ने शुरुआत में मोदी के चेन्नई के हवाई दौरे की एक फोटो ट्विटर पर डाली, जिसमें वह विमान की खिड़की से बाढ़ ग्रस्त इलाके पर नजर दौड़ाते नजर आ रहे हैं।
लेकिन इसके चंद घंटों बाद पीआईबी ने यही फोटो दोबारा ट्विटर पर डाली, लेकिन इस बार जो तस्वीर अपलोड की गई, उसे फोटोशॉप के जरिए सजाया-संवारा गया था।
इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वार सोशल मीडिया पर इस फोटोशॉप वाली तस्वीर का मजाक उड़ता देख इसे ट्विटर से डिलीट कर दिया गया। पीआईबी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath