अमेरिकी अभिनेत्री पर किशोरी को पीटने का आरोप

लॉस एंजेलिस, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘आरेंज इज द न्यू ब्लैक’ की अभिनेत्री डाशा पोलेन्को पर एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर मार-पीट करने का आरोप है। इस मामले को लेकर अभिनेत्री इन दिनों कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के अनुसार, पोलेन्को ने 29 जुलाई को मैनहट्टन के अपने पुराने घर पर मिशेल कैराडोना पर हमला किया था।

कोर्ट में पेश हुए सबूतों के अनुसार, पोलेन्को पर मिशेल के सिर पर मुक्का मारने, उसके बाल खींचने और नाखूनों से उसकी बांहों पर प्रहार करने का आरोप है।

इस मामले पर पोलेन्को के वकील का कहना है, “यह बेबुनियादी इल्जाम पैसा कमाने के इरादे से लगाया गया है, हम इस केस को खारिज किए जाने की उम्मीद करते हैं।”

इस मामले की सुनवाई जनवरी में होगी। तारीख अभी तय नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493