उप्र : गाज गिरने से किशोर की मौत

फतेहपुर, 4 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली निवासी मोहनलाल का पुत्र शीलू प्रजापति शाम 5 बजे जानवर चराकर घर वापस आ रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली चमकी, जो पेड़ पर जा गिरी। किशोर बुरी तरह झुलस गया।

किशोर को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने अब उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493