दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए एकत्र हुए प्रकाशक

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। युवा पेशेवरों के लिए प्रकाशकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का आगाज राष्ट्रीय राजधानी में हुआ। इसमें प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ और उत्साही प्रकाशकों ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ और यह जर्मन बुक आफिस द्वारा आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रकाशन विशेषज्ञों ने डिजिटल प्रकाशन और ट्रांसमीडिया के युग में अपने अनुभव को साझा किया।

इस कार्यक्रम में कर्थिका वी.के.(हार्पर कॉलिंस), अर्पिता दास (लेखक यूपीफ्रंट), स्टेफनी (कार्ल हंसर वरलेग), सुनंधीनी बनर्जी (सीगल बुक्स), प्रिया कपूर (रोली बुक्स) जैसे प्रकाशन विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में ‘फ्रॉम आइडिया टू इंक-कमिशनिंग और पिचिंग इन जनरे स्पेसीफिक वर्ल्ड’, ट्रेडिंग राइट्स और नेगोशिएबल कॉपीराइट्स जैसे सत्र हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493