बिहार : कार की टक्कर से 3 की मौत

सासाराम, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

काराकाट के थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि विक्रमगंज की तरफ से आ रही एक कार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान काराकाट निवासी रितेश कुमार और मंटू कुमार के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति को डेहरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अनियंत्रित कार एक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493