भारतीय मॉडल ने पोलैंड में सौंदर्य प्रतियोगिता में उप खिताब जीता

क्राइनिका-द्रोज (पोलैंड), 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मॉडल आफरीन रशेल वाज ने यहां मिस सुपरनेशनल 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस सुपरनेशनल 2015 एशिया एंड ओशियानिया का खिताब अपने नाम कर लिया।

आफरीन को यह खिताब शुक्रवार को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन यहां मालोपोल्सका क्षेत्र में किया गया था। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 1000 डॉलर भी मिले। पिछले साल यह खिताब आशा भट्ट ने अपने नाम किया था।

उन्होंने एक बयान में कहा, “इस तरह के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे फख्र महसूस हो रहा है और मिस सुपरनेशनल 2015 एशिया एंड ओशियानिया का खिताब जीतना मेरे देश के लिए गर्व की बात है। मैं अपने परिवार, मित्रों व उन सभी समर्थकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान मेरा साथ दिया।”

इस प्रतियोगिता में उन्होंने दुनिया भर के 78 प्रतिभागियों को हराया।

स्टेफानी वास्क्वेज स्टेगमैन (मिस पराग्वे) को मिस सुपरनेशनल 2015 का खिताब मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493