मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का जोर

भोपाल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर रविवार सुबह ठंडी हवाओं का जोर रहा। मौसम में आए इस बदलाव की वजह जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी बताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी। ठंड बढ़ने की वजह कश्मीर में हुई बर्फबारी के साथ उत्तर की ओर से आ रही हवाएं हैं। राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रायसेन सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.3 डिग्री और जबलपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, इंदौर में 29.4 डिग्री, ग्वालियर में 29.6 डिग्री और जबलपुर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493