चेन्नई हवाईअड्डे से घरेलू उड़ानें शुरू

चेन्नई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेन्नई हवाईअड्डे से रविवार को घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गईं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

हवाईपट्टी पर बाढ़ का पानी जमा होने के कारण गत चार दिनों से यहां उड़ानों का संचालन ठप्प था।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हवाईअड्डे को दिन के समय घरेलू उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाने का अनुमान है।”

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय रात में उड़ानों का संचालन करने की संभावना पर विचार करेगा।

किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने रविवार को कहा कि वह बेंगलुरू-चेन्नई-मुंबई मार्ग पर चेन्नई के लिए आंशिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493