विरासत से ताल्लुक न तोड़ें युवा : सईद

जम्मू, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने रविवार को राज्य के युवाओं से कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तलाश में उन्हें अपनी विरासत और परंपरागत मूल्यों से संबंध नहीं तोड़ लेना चाहिए।

सईद ने यहां रविवार को अभिनव थिएटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति को मैं मानता हूं। लेकिन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लैस होकर एक बेहतर भविष्य की तलाश में हमारी भावी पीढ़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे कौन हैं। यह केवल अपनी विरासत और परंपराओं को जीवित रखकर ही किया जा सकता है।”

मुख्यमंत्री ने फिर से बनाए गए अभिनव थिएटर को जम्मू क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “इसलिए मैंने कहा था कि सूफी संगीत और लोकसाहित्य के स्कूल होने चाहिए। कालेजों और विश्वविद्यालयों को संगीत और लोकसाहित्य से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि इन्हें एक संस्थाबद्ध रूप मिल सके।”

हंसी-मजाक के माहौल में सईद ने कहा, “मैंने महात्मा गांधी की महानता के बारे में काफी पढ़ा है। लेकिन, मुन्ना भाई एमबीबीएस (फिल्म) देखने के बाद मुझे गांधी के थप्पड़ खाने और इसके बदले में प्रेम और संवेदना लौटाने की भावना का पता चल सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493