ओबामा का आईएसआईएस को उखाड़ फेंकने का संकल्प

वाशिंगटन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कैलिफोर्निया गोलीबारी के बाद आतंकवाद से लड़ने के उपायों पर रविवार को देश को संबोधित करते हुए एक सशक्त, कठोर और बुद्धिमतापूर्ण अभियान के जरिए आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को उखाड़ फेंक इस खतरे से उबरने का संकल्प लिया।

पाकिस्तानी मूल के पति-पत्नी ने बुधवार को कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो शहर में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में 21 अन्य लोग घायल हुए थे।

ओबामा ने रविवार रात प्राइम टाइम में देश को संबोधित करते हुए इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) या इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत (आईएसआईएल) को पूरी दुनिया के लिए एक खतरा करार दिया। उन्होंने कहा, “आतंकवाद असल मायने में खतरा है, लेकिन हम इस खतरे से उबर आएंगे।”

उन्होंने कहा, “हम हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले आईएसआईएल या अन्य किसी भी आतंकवादी संगठन को बर्बाद कर देंगे।”

ओबामा ने कांग्रेस से इन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया। अमेरिका ने देशवासियों से मुस्लिम दोस्तों या मुस्लिम पड़ोसियों से मुंह न फेरने और आईएसआईएस के साथ होने वाले संघर्ष को इस्लाम के विरुद्ध जंग न समझने की अपील भी की।

ओबामा ने स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हुए व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय से देश को यह तीसरी बार संबोधित किया है।

उन्होंने पिछली बार अगस्त 2010 में इराक में अमेरिका की युद्ध कार्रवाई को खत्म करने और मेक्सिको की खाड़ी में भयानक रूप से फैले तेल के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए 15 जून को अपने ओवल ऑफिस से देश को संबोधित किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493