बंगाल में जहरीली गैस सूंघने से 3 की मौत

कोलकाता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में सोमवार को एक जल निकासी लाइन से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसे सूंघने से तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य बीमार पड़ गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना कोलकाता लेदर कांप्लेक्स में घटी, जहां पांच सफाई कर्मी चमड़े के कारखाने की एक जल निकासी लाइन की सफाई कर रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) अरिजीत सिन्हा ने बताया, “किसी तरह गैस जमा हो गई और जब वे नाले की सफाई कर रहे थे, तो यह अचानक से रिस गई। जहरीली गैस सूंघने से तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अन्य सफाई कर्मियों ने घटना के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया और मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493