रियो डी जेनेरियो, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में मार्टिना हिगिस के साथ मिश्रित युगल मुकाबलों में किस्मत आजमाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेडरर ने इस साल की शुरुआत में हिंगिस के साथ खेलने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, “फेडरर रियो में हिगिस के साथ खेलेंगे।”
फेडरर (34) और हिंगिंस (35) ने अब तक कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
हिंग्सि ने 1999 में अंतिम बार फ्रेंच ओपन के रूप में ग्रैंड स्लैम जीता था जबकि फेडरर ने 2012 में अंतिम बार विंबलडन खिताब जीता था।
यह भी कहा जा रहा है कि फेडरर रियो में एकल और मिश्रित युगल के अलावा अपने देशवासी स्टैन वावरिंका के साथ पुरुष युगल वर्ग में भी खेलेंगे।
दूसरी ओर, हिंगिस महिला युगल में बेलिंडा बेंकिक के साथ चुनौती पेश करेंगी।
dharmpath.com dharmpath