आईएस से लड़ने वाला ऑस्ट्रेलियाई युवक घर लौटा

कैनबरा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरिया में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस)के खिलाफ लड़ने वाला ऑस्ट्रेलियाई युवक स्वदेश लौट आया है और पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया है।

टेलीविजन नेटवर्क ‘एबीसी’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, एश्ले डिबॉल (23) उत्तरी सीरिया में आईएस के खिलाफ कुर्दिश सैन्य अभियान में शामिल होने के लिए मई में ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन से रवाना हुआ था। उसे इस सप्ताह की शुरुआत में जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था।

एश्ले उर्फ मिशेल स्कॉट रविवार रात मेलबोर्न आया, जहां ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की।

उसकी वकील जेसी स्मिथ ने कहा कि उससे ‘सवाल-जवाब’ किए गए थे और बिना कोई मामला दर्ज किए उसे रिहा कर दिया गया है।

एश्ले सोमवार सुबह अपने माता-पिता के साथ ब्रिस्बेन पहुंचा। उसके माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है।

एश्ले ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ‘जस्टिन बीबर की तरह चर्चित होकर घर लौटकर खुश हूं, लेकिन अभी पूछताछ जारी है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493