‘ट्विटर शीर्ष 10’ में मोदी एकमात्र गैर-बॉलीवुड हस्ती

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की गईं शीर्ष 10 हस्तियों में एकमात्र गैर-बॉलीवुड हस्ती होने का मुकाम हासिल कर लिया है। ट्विटर की ओर से सोमवार को कहा गया कि महानायक अमिताभ बच्चन पहले पायदान पर हैं।

चार दिसंबर, 2015 तक ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 1.81 करोड़ फालोअर्स रहे, जबकि बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के फालोअर्स की संख्या 1.65 करोड़ और नरेंद्र मोदी के फालोवरों की संख्या 1.64 करोड़ दर्ज की गई। शीर्ष 10 में 10वें पायदान पर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान रहे, जिनके 95 लाख फालोवर हैं।

शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अन्य फिल्मी हस्तियों में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान, ‘दबंग’ सलमान खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार शामिल हैं।

ट्विटर ने इस साल खुले कुछ दिलचस्प नए अकाउंट की ओर भी इंगित किया। इन अकाउंट में द ताज महल, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, तमिल अभिनेता सूर्या और दिल्ली पुलिस आयुक्त एवं सेफ्ट सिटी इंडिया अकाउंट शामिल हैं।

ट्विटर ने शाहरुख खान द्वारा मशहूर ब्रिटिश बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक के साथ ली गई सेल्फी को 2015 की ‘गोल्डन ट्वीट’ करार दिया। यह सेल्फी अप्रैल में लंदन में हुए एशियन अवार्ड्स के दौरान किंग खान ने ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493