चीन 14वें सीसीओ प्रधानमंत्री सम्मेलन की मेजबानी करेगा

सम्मेलन 14-15 दिसंबर को हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझू में होगा।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को कहा कि सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय अर्थव्यवसथा और व्यापार सहयोग, परिवहन और विभिन्न देशों के नागरिकों के आपसी संपर्क होगा।

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के अलावा सम्मेलन में एससीओ के अन्य सदस्य देशों के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे, जिनमें शामिल हैं कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मासिमोव, किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री तेमिर सारियेव, रूस के प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव, ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसुलजोदा और उज्बेकिस्तान के प्रथम उपप्रधानमंत्री रुस्तम अजिमोव।

छह सदस्य देशों के अलावा अफगानिस्तान, बेलारूस, भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान के शासन प्रमुख भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा एशिया और प्रशांत पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग, आसियान और कान्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कन्फिडेंस-बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन के इतर मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी एससीओ सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493