बिहारशरीफ , 8 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर और सिलाव थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट और डकैती के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक पिस्तौल, कुछ जिंदा कारतूस और 97 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने मंगलवार को बताया कि राजगीर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये लोग रामहरी पिंड सीवरेज के पास छिपकर डकैती साजिश रच रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान 11 सितंबर को राजगीर में अर्जुन चौधरी के घर हुई डकैती में अपनी संलिप्तता की बात कबूली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिलाव थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में एक घर में 27 अगस्त को लूटपाट हुई थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
dharmpath.com dharmpath